Advertisement

home

मृतक का डुप्लीकेट बनकर सात करोड़ की जमीन का किया सौदा,तीन गिरफ्तार


बरेली। एसपी सिटी मानुष पारिक के नेतृत्व में इज्जतनगर पुलिस ने करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजू उर्फ राजदीप ने दो लाख रुपये लेकर खुद को संतोष टंडन के रूप में पेश किया और 7 करोड़ रुपये की जमीन का एग्रीमेंट कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजदीप (सहजनपुर हेतराम, भुता निवासी), बब्लू कश्यप (मथुरापुर, सीबीगंज निवासी), और ख्वाजुद्दीन (तिलियापुर निवासी) शामिल हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जमीन का असली मालिक संतोष टंडन था, जिसकी मृत्यु 2003 में हो चुकी थी। संतोष के भाइयों विजय टंडन और किशन टंडन की भी मृत्यु 2024 और 2015 में हो गई। इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी गांव में इन तीन भाइयों की 7 करोड़ रुपये की जमीन थी। तीनों भाइयों की मृत्यु के बाद, यह जमीन अभिलेखों में उनके नाम पर ही दर्ज थी। इस जानकारी का फायदा उठाकर नन्हें अहमद, बब्लू कश्यप, और ख्वाजुद्दीन ने जमीन को संतोष टंडन और विजय टंडन के नाम पर दर्ज करवाया। फिर विजय टंडन से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर जमीन संतोष टंडन के नाम पर कर दी।
आरोपियों ने राजू उर्फ राजदीप को दो लाख रुपये देकर फर्जी संतोष टंडन बनने के लिए तैयार किया। राजू के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाकर एक बैंक खाता खुलवाया गया। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जमीन का सौदा पीलीभीत के राइस मिलर अर्पित अग्रवाल और अन्य लोगों के साथ 1.75 करोड़ रुपये में किया गया। आरोपियों ने बैंक खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जमीन के एग्रीमेंट के बाद मॉडल टाउन निवासी कारोबारी चरन कंवलजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने जमीन को अपनी संपत्ति बताया। इसके बाद, पीलीभीत के राइस मिलर अर्पित अग्रवाल ने चरन कंवलजीत सिंह को व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी। इस धमकी के आधार पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिससे मामले का पर्दाफाश हुआ।
इस बीच, प्रियंका टंडन नामक महिला सामने आईं। उन्होंने खुद को संतोष टंडन की बेटी बताते हुए एसएसपी से शिकायत की। प्रियंका का आरोप था कि उनके दिवंगत पिता के नाम पर फर्जी पहचान बनाकर जमीन का एग्रीमेंट किया गया। आरोपियों ने फर्जी संतोष टंडन बने राजू को डीजीपी कार्यालय में पेश कर चरन कंवलजीत सिंह के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन मामले की जांच के दौरान चरन कंवलजीत सिंह ने संतोष टंडन का मृत्यु प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया, जिससे फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
इज्जतनगर थाने में इस मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए।
. पहला मुकदमा प्रियंका टंडन ने दर्ज कराया, जिसमें अर्पित अग्रवाल, नितेंद्र नाथ मिश्रा, पुरुषोत्तम गंगवार, अंकुर कुमार जैसवार, राजकुमार, ओमप्रकाश, नन्हें अहमद, और नरवीर शर्मा को आरोपी बनाया गया।
. दूसरा मुकदमा पीलीभीत के रहने वाले हनुमान राइस मिल मालिक अर्पित अग्रवाल ने दर्ज कराया, जिसमें बब्लू कश्यप, ख्वाजुद्दीन, नन्हें अहमद, और अन्य लोगों को फर्जीवाड़े और 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया।

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

10 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

17 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

18 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

19 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago