Advertisement

home

गश्ती करते समय पुलिस गाड़ी में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल

बरेली । जिले में थाना मीरगंज में शनिवार को सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सिंधौली चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने मोबाइल पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी. इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा.

पुलिस के मुताबिक, पुलिस की गाड़ी शनिवार को अपनी नियमित गश्त पर थी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने सुबह करीब 4:30 बजे जब वाहन सिंधौली चौराहे के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक किरन पाल, सिपाही सूरजपाल और अरविंद घायल हो गए.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

4 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago