Advertisement

home

दावत खाकर लोट रहे दो दोस्तों की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,एक की मौत एक गंभीर घायल 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास रविवार रात बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया।

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के बुखारा निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद कासिम की सड़क हादसे में मौत हो गई।

उनके तहेरे भाई ने बताया कि रविवार शाम कासिम बाइक से अपने दोस्त साजिद के साथ चावड़ मुड़िया गया था।

वहां अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर दोनों दोस्त घर लौट रहे थे।

एयरफोर्स गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इससे मोहम्मद कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। क़ासिम चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था।

वह कारपेंटिंग करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था क़ासिम ।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

12 hours ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

12 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

12 hours ago

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…

12 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

2 days ago

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

2 days ago