Advertisement

home

क्राइम पेट्रोल सीरियल की मशहूर अभिनेत्री के बेटे का शव अदालखिया में मिला

बरेली। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘माटी की बन्नो’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर का शव इज्जतनगर क्षेत्र अधलखिया गांव के पास बरामद हुआ। 14 वर्षीय सागर आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था वह शनिवार से लापता था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।
सागर के मामा ओमप्रकाश ने बताया कि सागर कक्षा आठ में पढ़ता था। शनिवार को अपने दोस्त अनुज के साथ निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को परिवार ने थाना बारादरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने अधलखिया गांव के पास एक शव बरामद किया, जिसे सागर के परिवार ने पहचान लिया।
सागर के मामा ने आनंद विहार कॉलोनी के ही अनुज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में सागर, अनुज के साथ देखा गया था। पूछताछ के दौरान अनुज ने बताया कि वह सागर और एक अन्य युवक के साथ था। उन सभी ने नशा किया, जिसके बाद सागर की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा और वह गिर पड़ा। घबराहट में, उन्होंने सागर का शव अधलखिया गांव के पास खाई में फेंक दिया।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें अनुज और एक अन्य युवक बाइक से सागर का शव ले जाते हुए नजर आए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुष्टि की कि फुटेज में दोनों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।
सागर की मौसी पूजा गंगवार ने बताया कि सपना सिंह मुंबई में रहती हैं और ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘माटी की बन्नो’, ‘प्रतिज्ञा’, और ‘वारिस’ जैसे टीवी शोज़ में अभिनय कर चुकी हैं। सागर ने भी एक नए सीरियल ‘रामायण’ में छोटी भूमिका निभाई थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही सपना मुंबई से बरेली के लिए रवाना हो गईं।
पुलिस ने अनुज और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। सागर के परिवार ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago