Advertisement

home

प्लाईबोर्ड गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख

 


बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में खजुरिया घाट के पास एक प्लाईबोर्ड के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। हादसा मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई, जहां अब्दुल अजीज का परिवार रहता है। किसी तरह परिवार के लोगों ने समय रहते घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बैरियर टू चौकी के पास खजुरिया घाट में अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल्ला का प्लाईबोर्ड का गोदाम है। गोदाम के ऊपर उनका परिवार रहता है। मंगलवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि परिवार को समझने का मौका नहीं मिला। घबराए परिवार ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी डर गए। मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के लोग सदमे में हैं और उनका कहना है कि सालों की मेहनत पलभर में राख हो गई।
इस हादसे में प्लाईबोर्ड के गोदाम और मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित अब्दुल अजीज और उनका परिवार इस घटना से टूट गया है। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना को देखकर सहमे हुए थे। आसपास के लोग फायर ब्रिगेड के आने तक खुद ही आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे नाकाम रहे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना इज्जतनगर पुलिस और अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम और मकान का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

3 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

12 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

16 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

16 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

16 hours ago