Advertisement

home

पुलिस मुठभेड़ में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

बरेली।  1 दिसंबर को सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना के आरोपी थाना भमोरा पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी ग्राम लंगूरा थाना भमोरा , अमन पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम कछवाई थाना एका जिला फिरोजाबाद को पुलिस मुठभेड़ की जवाबी कार्यवाही के दौरान रात 12 बजकर 25 मिनट पर गिरफ्तार किया गया । थाना भमोरा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की देवचरा बल्लिया रोड पर की जा रही चैकिंग के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को टोकनें पर संदिग्धों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया, जिसमें थाना भमौरा पर नियुक्त कांस्टेबल अनिल कुमार दाहिने कन्धे में गोली लगने से घायल हो गये। इस पर जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी ग्राम लंगूरा थाना भमौरा जिला बरेली दाहिने घुटने में तथा अमन पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम कछवाई थाना एका जिला फिरोजाबाद बांये घुटने में गोली लगने से घायल हो गये। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से लूट की घटना से सम्बन्धित आभूषण सोने का एक हार, अंगूठी, दो तमंचे 315 बोर, 3 जीवित कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर एवं दो मोबाइल फोन बरामद हुये। घायल पुलिसकर्मी अनिल कुमार का प्राथमिक उपचार सीएचसी भमोरा में कराया गया है, जिसकी स्थिति संतोषजनक है तथा दोनों घायल अभियुक्त जिला अस्पताल बरेली में उपचाराधीन है। उपरोक्त घटना से सम्बन्धित बरामदगी के आधार पर धारा 317(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है तथा पूछतांछ से इस घटना में तीन अन्य अभियुक्तों के भी नाम प्रकाश में आये है। पुलिस मुठभेड़ व अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भमोरा में पंजीकृत किया गया है।

 

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

20 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

20 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

20 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

21 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

2 days ago