Advertisement

home

मां के साथ सो रहा आठ माह का बच्चा हुआ गायब


बरेली। मां के साथ सो रहा आठ माह का मासूम बच्चा शनिवार रात घर से गायब हो गया। जब सुबह मां की आंख खुली तो देखा कि बच्चा गायब है। यह देखकर महिला ने चीख-पुकार शुरु कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने घटना की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को काफी तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बिथरी चैनपुर के कचोली गांव के जंगल में रवि का परिवार रहता है। शनिवार रात रवि की पत्नी मीना अपने आठ माह के बच्चे के साथ सो रही थी। रविवार सुबह 5 बजे जब महिला ने देखा तो बच्चा गायब था। बच्चा गायब होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। रवि और गांव के लोगों ने इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
रवि का घर जंगल में है, घर में दरवाजा भी नहीं है। घर पर पर्दा पड़ा हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। माना जा रहा है कि बच्चे को जंगल का कोई जानवर ले गया होगा। बड़ी बात ये है कि बच्चा बहुत छोटा है। 8 महीने के बच्चे को अगर कोई ले जाएगा तो वो शोर भी नहीं मचा पाएगा। न ही किसी आदमी या जानवर के चंगुल से बचकर भाग सकेगा।
इस मामले में बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार का कहना है कि जहां से बच्चा गायब हुआ है। वो घर जंगल में है। परिवार काफी गरीब है। इसलिए अपहरण नहीं हो सकता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगता है कोई जानवर बच्चे को ले गया है। क्योंकि कुछ सालों पहले एक बच्ची कोहिनूर रात में सोते समय रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। पुलिस आज तक उसका सुराग भी नहीं लगा सकी है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

3 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

12 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

16 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

16 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

16 hours ago