Advertisement

home

बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च।

बरेली। आज एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी, मिलिट्री आर्मी से रिटायर पूर्व फौजियों ने कस्बा वासियों के साथ मिलकर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च लोधी नगर चौराहे से शुरू होकर कस्बे की में बाजार होते हुए जानकी देवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर वहां से वापस लोधी नगर चौराहे पर आकर संपन्न हुआ। मिलिट्री आर्मी से रिटायर कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि बांग्लादेश में सरकार की तख्ता पलट होने के बाद कट्टरपंथी एवं जेहादी संगठन अल्पसंख्यक हिंदूओं के प्रतिष्ठानों एवं मंदिरों में और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। औरतों और लड़कियों का बलात्कार कर रहे हैं। दुकानों, मकानों, जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्य ग्रस्त हिंदुओं को मार रहे हैं और नौकरी छोड़ने को मजबूर कर रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले हिंदू लड़कों एवं लड़कियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। हिंदुओं के निकलने के आम रास्ते को बंद किया जा रहा हैं। जेहादियों की भीड़ अचानक लाठी, डंडे, तलवार, बंदूके और हथियार लेकर आती है और घरों में मोहल्ले में आग लगाकर जिंदा जला डालते हैं। और घरों का सामान, जवान लड़कियों और औरतों को लूट कर ले जाते हैं। इन सब घटनाओं पर भारत के सभी विपक्षी दलों ने मौन साध रखा है, इसी अन्याय के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। इस मौके पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज, अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, प्रमुख समाजसेवी फौजी तुलाराम मौर्य, हर्षवर्धन सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर उमेश सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, प्रेमपाल मौर्य, गंगाराम मौर्य, इंद्रपाल सिंह, डॉ प्रेम सिंह, उपेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, हरीराज सिंह, धीरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, ठाकुर अनूप सिंह, दुर्ग पाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, मुनेशपाल सिंह, विक्रम सिंह, अमन सिंह, ठाकुर अमित सिंह, पंकज शर्मा, सुंदरलाल, सत्यपाल शर्मा, अनिल शर्मा, ओमपाल, प्रदीप पांडे आदि अन्य फौजी एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

19 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

19 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

19 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

20 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

2 days ago