Advertisement

home

लेखपाल अपहरण, हत्याकांड का खुलासा दो गिरफ्तार दो फरार

 

बरेली । लेखपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी फरार हो गए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा।
फरीदपुर तहसील में लेखपाल के गांव पद पर तैनात मनीष कश्यप , कैंट थाना क्षेत्र में बुखारा रोड पर रहने वाले मूल निवासी बहेडी के मोहल्ला कानून गोयान निवासी लेखपाल मनीष कश्यप पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र कश्यप की हत्या के आरोप में पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मे रहने वाले मूल निवासी फरीदपुर के कपूरपुर निवासी ओमवीर पुत्र अवधेश और उसके मामा के साले फतेहगंज पूर्वी के गांव नगरिया कला निवासी नन्हे पुत्र सुखराम को गिरफ्तार कर लिया ज्ञात हो कि लेखपाल 27 नवंबर को घर से पद फरीदपुर तहसील में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे 28 नवंबर को उनके घर वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी तब पुलिस में लापता लेखपाल को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी और मामले की जांच भी थाना फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी को स्थानांतरित करते हुए चार टीम में गठित की गई तब पुलिस ने ओमवीर उर्फ अवदेश और नन्हे को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अवधेश की निशानदेही पर मृतक लेखपाल के कपड़े, हत्या में प्रयुक्त मफलर, कंकाल, रबर स्टैंप, व अन्य प्रपत्र बरामद कर पूछताछ शुरू की तो गिरफ्तार अवधेश ने बताया कि नन्हे उसके मामा का साला है और लेखपाल मनीष कश्यप से उसकी जान पहचान थी जिसके चलते वह तहसील से संबंधित कार्य करवा लेता था और इसके बदले उसे कुछ पैसे मिल जाते थे लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने नन्हे और फतेहगंज पूर्वी थाने के गांव बाकरगंज निवासी सूरज पुत्र अशोक वह अलीगंज थाने के गांव चुरा नवदिया निवासी नेत्रपाल के साथ मिलकर मनीष कश्यप पुत्र मलखान ने अपहरण की योजना बनायी नेत्रपाल बुखारा रोड स्थित सरदार जी के फार्म हाउस पर काम करता है 27 नवंबर को सभी लोगों ने योजना के अनुसार मनीष कश्यप को शराब पीने के लिए राजी कर लिया और उसे फरीदपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बुला लिया जहां से वह सभी अवधेश की कार में बैठकर शराब पीने के लिए गए और चार पावे खरीद लिए कार में बीच में मनीष शराब पीकर बैठा था शराब के नशे में उसने खाने के लिए 100 रुपए का कुछ सामान भी खरीदा कुछ दूर चलने के बाद जब योजना के मुताबिक वह उसे लेकर सरदार जी के फार्म हाउस पर गए और बंधक बनाने की कोशिश की लेकिन नेत्रपाल ने इससे इनकार कर दिया तब मफलर से सूरज ने लेखपाल मनीष कश्यप का गला घोटकर हत्या कर दी नशे में होने के कारण वह विरोध नहीं कर सका तब वह लेखपाल मनीष के शव फेंकने के लिए बदायूं रोड की ओर ले गए जहां वह उसे फेंकने में सफल नहीं हो तो फिर से कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव पहुंचे और वहां पर कच्चे रास्ते की ओर जाने वाले नाले में लाश को फेककर वापस अपने घरों को चले गए इधर लेखपाल के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी के पोस्टर चिपकवा दिए तब एक खंभे पर लगे पोस्टर में उनका फोन नंबर देखने के बाद उनसे फिरौती मांगने की योजना बनाई लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जबकि उनके दो अन्य फरार साथियों को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

19 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

19 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

19 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

20 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

2 days ago