बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक समुदाय के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई।
दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था।
लड़की के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था और कागजात भेजे तो मुकदमा खत्म कर दिया गया।
अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।
पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…