बरेली। महानगर कालोनी गेट के सामने तेज रफ्तार थार कार की एक्सयूवी कार से भिड़त हो गई। जिसमें एक्सयूवी कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं थार कार सवार गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सर्किट हाउस निवासी अजय सिंह पुत्र शेरसिंह अपनी एक्सयूवी कार से सोमवार रात किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पीलीभीत बाईपास की तरफ से सैटेलाइट की तरफ जाने के लिए महानगर कालोनी गेट नबंर एक के पास पहुंची सामने से आती थार कार से उनकी भिड़त हो गई। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद थार चालक मौके से फरार
गंभीर रुप से घाय अजय ने बताया कि वह जैसे ही महानगर कॉलोनी के गेट से पीलीभीत बाईपास पर चढ़े तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारकर थार कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने थार कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…