Advertisement

home

एसएसपी ने छह चौकी इंचार्ज समेत 25 दरोगाओं को दी नई तैनाती

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने एक बार फिर ट्रांसफर एक्सप्रेस दौड़ा दी। छह चौकी इंचार्ज समेत 25 दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिये। चौकी चौराहा, शाहबाद, बिहारीपुर, रामगंगा समेत कई चौकी इंचार्जो को नई तैनाती दी गई है।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के दरोगाओं को तुरंत रिलीव करें, ताकि वे नए कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां संभाल सकें।
एसएसपी ने निरीक्षक रजित राम को पुलिस लाइन से भमोरा थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर नियुक्त किया है। एसआई नफीस अहमद को नवाबगंज थाने से भुता, सुशील कुमार की क्योलड़िया से मीरगंज, एसआई आयशा को महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी से नवाबगंज थाना, अख्तर अली को शाही से शेरगढ़ थाना, रणजीत सिंह को शाही से फतेहगंज पूर्वी,
इसरार अली को मीरगंज से इज्जतनगर, विजय सिंह को न्यायिक सम्मन सेल से क्योलड़िया, सतीश कुमार को फरीदपुर से न्यायिक सम्मन सेल भेजा है।
चौकी प्रभारियों के हुये ट्रांसफर में देवेन्द्र सिंह को मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी से थाना शाही भेजा, देवेन्द्र कुमार राठी को पुलिस लाइन से मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी, धर्मेन्द्र सिंह को रामगंगा चौकी प्रभारी से शाहबाद चौकी प्रभारी, विनय कुमार को पुलिस लाइन से रामगंगा चौकी प्रभारी, विनोद सिंह को पुलिस लाइन से बिहारीपुर चौकी प्रभारी, नैपाल सिंह को बिहारीपुर चौकी से मानपुर चौकी प्रभारी,
वीरभद्र को पुलिस लाइन से चौकी चौराहा प्रभारी, राहुल शर्मा को चौकी चौराहा प्रभारी से सराय चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago