Advertisement

home

लेखपाल मनीष की हत्या से लेखपालों में आक्रोश, बड़ी एजेंसी से जांच करने की मांग बैठे धरने पर

बरेली । फरीदपुर के मनीष कश्यप लेखपाल की हत्या के बाद बरेली जिले के लेखपालों में आक्रोश और बड़ी एजेंसी से जांच करने की मांग करते हुए बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर।
लेखपाल अपने साथी लेखपाल के अपहरण के बाद हत्या के मामले से बेहद आहत हैं । लेखपालों ने प्रदेश सरकार से घटना के सही खुलासे के लिए एसआईटी टीम का गठन के साथ ही जांच बरेली पुलिस से ना करवा कर किसी अन्य एजेंसी से करवाए जाने की मांग की है । साथ ही बरेली जिले के लेखपाल अपने सुरक्षा को लेकर भी बेहद दहशत में है । उन्होंने लेखपालों की सुरक्षा की भी मांग की है।

वी/ ओ -बरेली जिले के लेखपाल अपने साथी लेखपाल मनीष चंद्र को खोने के बाद बेहद आक्रोश में हैं ।दरअसल बरेली जिले में मनीष चंद्र लेखपाल की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी । हत्या के पीछे परिवार ने इलाके के एक दबंग और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे । परिजनों का आरोप था कि उन्होंने सरकारी जमीन को एक दबंग से छुड़वाया था और इसकी वह जल्दी ही शासन को रिपोर्ट भेजने वाले थे ।लेखपाल मनीष पर रिपोर्ट बदलने का बेहद दबाव था और जब उन्होंने रिपोर्ट नहीं बदली तो उनका अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी । अपने साथी लेखपाल मनीष चंद्र के अपहरण और हत्या के बाद आज लेखपाल बेहद दहशत में भी है । उन्होंने प्रदेश सरकार से एसआईटी का गठन करवाकर सही खुलासे की मांग की है । साथ ही लेखपालों की मांग है कि जांच को बरेली पुलिस से हटाया जाए और सीबीसीआईडी सीबीआई जैसी किसी अन्य बड़ी एजेंसी से विवेचना करवाई जाए ।लेखपालों ने साथ ही खुद की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं । उन्होंने प्रदेश सरकार से जिले भर के सभी लेखपालों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है । लेखपालों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनका आंदोलन और तेज होगा और प्रदेश भर के लेखपाल एक साथ काम छोड़कर अनशन शुरू कर देंगे।

 

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago