Advertisement

home

बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशो ने की पैंतीस हजार की लूट ,किया घायल

बरेली। बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे बाइक सवार युवक से अज्ञात बाइक सवार लोगो ने मारपीट कर उसके पास से पैंतीस हजार रुपए लूटकर ले गए घायल युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भेजा ,लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

थाना मीरगंज क्षेत्र के गहवरा की गोंटिया निवासी अनिल कुमार पुत्र देवकीनंदन ने बताया कि वो बैंकमित्र है बुधवार को उसने मीरगंज स्थित बैंक और बड़ौदा ग्रामीण शाखा से चौबीस हजार रूपए निकाले थे उसके पास पहले से ग्यारह हजार रुपए नगद रखे हुए था कस्बे से अपना काम करने के बाद वो बाइक से घर जा रहा था शाम के छह बजे के आसपास जैसे ही उसकी बाइक गुलड़िया गांव के पास पहुंची तभी पीछे से दो बाइक सवार लोगो ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके अपनी बाइक को आगे लगा दिया और उसके पास रखे रुपए लूटने की कोशिश करने लगे मेरे द्वारा विरोध करने पर एक युवक ने मेरे सिर पर तमंचे की बट मार दी जिससे वो घायल हो गया इस दौरान दोनो बाइक सवार युवक उसके पास रखे पैंतीस हजार रूपए लूटकर ले गए ,घायल हालत में उसने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची,पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम सवा छह बजे के आसपास बाइक सवार युवक से पैंतीस हजार रूपए की लूट हो गई है ,पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है जल्द ही बाइक सवार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago