पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिखारी पुर में रसोई गैस सिलेंडर का अवैध स्टॉक व कॉमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग करने की सूचना पर एक गोदाम में सीओ की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी में बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर का भंडारण मिला। मौके पर पँहुची पूर्ति विभाग की टीम ने सिलेंडर कब्जे में ले लिए।
देरशाम तक चली कार्यवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार, भिखारीपुर गांव में आबादी के बीच अवैध गैस गोदाम की सूचना पर सीओ शुभम पटेल की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध घेरलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों पाए गए। वहीं गैस गोदाम में ही खाद्य पदार्थ का भी व्यापार भी अवैध रूप से संचालित था। छोटे बड़े कुल 286 गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
इसी दौरान परिसर में रखी मिली बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री को लेकर एफएसडीए टीम ने पहुंचने पर खाद्य पदार्थ से जुड़े बिल मांगे तो वहां मौजूद दुकानदार नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने पंकज कंपनी के टीटू, मोर नमक का नमूना लिया। जिसकी सप्लाई के बिल नहीं थे। इसके अलावा चावल का नमूना लिया गया। उस पर भी संबंधित जानकारी स्पष्ट न होने पर संदेह था। इसके अलावा सॉस, तेल और धनिया का नमूना लिया गया। तेल को लेकर भी एफएसडीए टीम को बिल, अन्य अभिलेख व्यापारी नहीं दिखा स्का।
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…