Advertisement

home

पीलीभीत में गोदाम से मिला 286 गैस सिलेंडर का अवैध स्टॉक

  • छापेमारी में बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर का भंडारण
  • खाद्य पदार्थ का भी अवैध भंडारण

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिखारी पुर में रसोई गैस सिलेंडर का अवैध स्टॉक व कॉमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग करने की सूचना पर एक गोदाम में सीओ की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी में बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर का भंडारण मिला। मौके पर पँहुची पूर्ति विभाग की टीम ने सिलेंडर कब्जे में ले लिए।
देरशाम तक चली कार्यवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार, भिखारीपुर गांव में आबादी के बीच अवैध गैस गोदाम की सूचना पर सीओ शुभम पटेल की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध घेरलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों पाए गए। वहीं गैस गोदाम में ही खाद्य पदार्थ का भी व्यापार भी अवैध रूप से संचालित था। छोटे बड़े कुल 286 गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है।

इसी दौरान परिसर में रखी मिली बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री को लेकर एफएसडीए टीम ने पहुंचने पर खाद्य पदार्थ से जुड़े बिल मांगे तो वहां मौजूद दुकानदार नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने पंकज कंपनी के टीटू, मोर नमक का नमूना लिया। जिसकी सप्लाई के बिल नहीं थे। इसके अलावा चावल का नमूना लिया गया। उस पर भी संबंधित जानकारी स्पष्ट न होने पर संदेह था। इसके अलावा सॉस, तेल और धनिया का नमूना लिया गया। तेल को लेकर भी एफएसडीए टीम को  बिल, अन्य अभिलेख व्यापारी नहीं दिखा स्का।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago