बरेली। बदायूं में जमीन हड़पने और महिला से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर भाजपा के बिल्सी विधायक हरीश शाक्य समेत 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ जमीनों पर कब्जा कर लिया। साथ ही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
सिविल लाइंस क्षेत्र के एक युवक का बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई, बरेली के दो व्यापारी व कुछ अन्य लोगों से दो वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन को हड़पना चाहते हैं। 17 सितंबर 2024 को युवक की मां और उसकी पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची तो पत्नी के साथ विधायक व अन्य दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पूरे मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश 12 दिसंबर को दिए थे।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, इनके भाई सतेंद्र व धर्मपाल शाक्य, भतीजा ब्रजेश कुमार शाक्य निवासी कादराबाद, हरीशंकर व्यास निवासी जालंधरी सराय थाना सदर कोतवाली, अनेग पाल निवासी आवास विकास बदायूं, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल राधेश्याम एनक्लेव सिविल लाइंस बरेली, मनोज कुमार गोयल नारायणगंज उझानी, शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाबी कालोनी नारायणगंज उझानी, हरीशचंद्र वर्मा निवासी डीएम रोड प्रेम नगर बदायूं, विपिन कुमार बाहरचुंगी बदायूं, चंद्रवती, दिनेश कुमार, रामपाल, दिनेशचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…
बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…