Advertisement

home

पीलीभीत में 3 वांटेड खालिस्तानी आतंकवादियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत , दो एके-47 राइफल बरामद

 

विभाकर उपाध्याय@express views

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस चौकी पर कथित रूप से हमला करने के आरोपी तीन खालिस्तानी आतंकवादी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त ऑपरेशन करके खालिस्तान कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को मार गिराया है।पुलिस के एनकाउंटर में तीनों खालिस्तानी आतंकी मारे गए है ।मारे गए आतंकियों के नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह है।ये तीनों ही पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह नामक आरोपियों का संबंध खालिस्तान कमांडो फोर्स नामक प्रतिबंधित संगठन से था।

पुलिस ने उनके कब्जे से दो एके-47 राइफल और एक ग्लॉक पिस्तौल भी जब्त की है। जानकारी अनुसार पंजाब और यूपी पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की है। एनकाउंटर जिले के पूरनपुर इलाके में हुआ है।

घटना के संबंध में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इस ऑपरेशन की अगुवाई पीलीभीत के एसपी ने की। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस को इन तीनों आतंकियों के जिले में छिपे होने की सूचना मिली थी। तीनों पर पंजाब के गुरुदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए हमले में संलिप्तता के आरोप थे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago