Advertisement

home

उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार और भाइयों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के कसाई टोला में एक उधारी के रुपए मांगने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली से उधारी के पैसे मांगने पर कुछ दबंगों ने एक दुकानदार और उसके भाइयों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना बारादरी कसाई टोला निवासी आसिफ नामक व्यक्ति की बानखाने में बेकरी की दुकान है। आरोप है कि इमरान घोंसी नामक व्यक्ति ने उनकी दुकान से 3500 रुपये के शीरमाल उधार लिए थे और भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही थी। समय पर पैसे न मिलने पर आसिफ ने इमरान को फोन किया, लेकिन गाली-गलौज और धमकी मिलने लगी। 21 दिसंबर को इमरान अपने साथियों रेहान, जहांगीर और एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर दुकान पहुंचा। आरोपियों के हाथों में चैन, डंडे और तमंचा था। दुकान में घुसते ही उन्होंने आसिफ और उनके भाइयों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती ।इस हमले में आसिफ के भाई शावेज को तमंचे की बट से मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ और उनके दूसरे भाई फिरोज को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित ने फुटेज के साथ एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस
ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आज भी लोग एसएसपी अनुराग आर्य से भी मिले और उन्हें घटना के बारे में बताया। सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए हैं।

Express views

Recent Posts

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन

बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…

1 hour ago

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…

1 hour ago

मीरगंज-आंवला को जोड़ने वाले लोकनाथपुर पुल का हिस्सा बहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…

11 hours ago

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…

1 day ago

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…

1 day ago

नाम किसी का, काम किसी का, श्रेय किसी का! बीजेपी की सड़क का सपा नेता ने काटा फीता

बीसलपुर/पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनी में एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है,…

1 day ago