बरेली। सोमवार को एस. आर. एम. राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बरेली द्वारा प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. डी. के. मौर्य के निर्देशन में “आयुष आपके द्वार” एवं “देश का प्रकृति परीक्षण” कार्यक्रम के अन्तर्गत गोला चौराहा, सदर बाजार, कैंट बरेली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डी. के. मौर्य, कुमुदनी गंगवार सभापति सहकारी समिति, गीता बेदी, शिविर प्रभारी डॉ मनोज कुरील, डॉक्टर प्रणव गौतम व डॉक्टर शांतुल गुप्ता द्वारा किया गया l शिविर में 225 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा औषधियों एवं च्यवनप्राश अवलेह रसायन का वितरण तथा प्रकृति परीक्षण किया गया । शिविर में इस मौसम में होने वाले रोगों के रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। शिविर में मुख्यरूप से त्वचा, अस्थि-जोड़ों के दर्द, उदर रोग तथा आंख के मरीज उपस्थित रहे। शिविर में डॉ शांतुल गुप्ता, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण, अमरजीत सिंह बंटी, कृपा शंकर, इंटर्न/अंतिम वर्ष के छात्र अभिनेष कुमार, मुजाहिद खान, चेतन मीना, पूर्वी शर्मा, ज़ेहरा, समीना, कामिनी त्रिपाठी, संजना सिंह, मृत्युंजय कुमार, अरविन्द कुमार मौर्य, बनवारी लाल, मुकेश मेघवाल एवं सहायक राजकुमार व नितिन ने विशेष योगदान दिया l
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…