स्कूल जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में आठ से अधिक बच्चे चोटिल
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक बच्चे चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि किसी के गंभीर चोट नहीं आई।
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है। आठ से अधिक बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि हादसा वैन चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक तेज रफ्तार से वैन चला रहा था। रात में बारिश होने के कारण सड़क पर फिसलन थी।
सिंधौली में ईंट भट्ठे के समीप अचानक सामने से वाहन आ गया।वैन चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वैन में 24 बच्चे सवार थे
ये सभी मीरगंज के सिंधौली स्थित पटेल एकेडमी के छात्र हैं। वैन भी एकेडमी की ही बताई गई है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…