Advertisement

home

एक करोड़ की धोखाधड़ी व ठगी,बिल्डर पर FIR


बरेली। बरेली के गुजराल बिल्डर के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में थाना प्रेम नगर में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ की रहने वाली युवती की शिकायत पर अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर विपुल खण्ड निवासी संगीता पत्नी स्व० राजीव सक्सेना ने बताया कि उनके पति कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते थे। उनके पति के दोस्त बरेली के प्रेमनगर मैकनियर रोड निवासी गुजराल प्रीमियम अपार्टमेन्ट के मालिक परमजीत सिंह गुजराल ने उनके पति से रामपुर गार्डन में अपार्टमेन्ट बनाने के नाम पर एक करोड़ रुपये लिए और ब्याज समेत पैसे देने का दावा किया और अपार्टमेन्ट में दो फ्लैट देने का भी दावा किया था। गुजराल ने पीड़ित के पति से 75 लाख रुपए का चेक और 25 लाख रुपए नकद लिए थे। जिसका पीड़ित पर सबूत भी है। रुपए देने के कुछ समय बाद उनके पति राजीव सक्सेना की मौत हो गई। अब अपार्टमेन्ट मालिक परमजीत न तो रुपए वापस कर रहा है और न ही फ्लैट दिया है।
पीड़िता संगीता ने बताया कि *परमजीत को जीवन भर की जमा पूंजी देने के बाद से ही उनके पति राजीव परेशान रहने लगे थे। इसी सदमे के कारण उनकी मौत हो गई* जिसके बाद घर की आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। पति की मौत के बाद पीड़ित ने परमजीत गुजराल के काफी हाथ पैर जोड़े उसके कुछ दिनों तक गुजराल ने पीड़ित को थोड़े-थोड़े रुपये करके करीब एक लाख रुपये लौटा दिए। अब वह पैसे देने से इंकार कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी दो बेटियां हैं। घर को खर्चा रिश्तेदार उठा रहे हैं।
पीड़ित की शिकायत के बाद प्रेमनगर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

12 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

16 hours ago