Advertisement

home

कांग्रेस और सपा बाबा साहब के दुश्मन : केशव प्रसाद मौर्या


रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में लगे हैं। उनका ये मंसूबा सफल नहीं होगा, सपा परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के अपमान के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहब और दलितों की दुश्मन हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ही परिवार में पांच सांसद हैं। संभल में सपा के सांसद और विधायक के आपसी वर्चस्व को लेकर दंगा हुआ था। जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने के लिए गया था। सपा पार्टी ऐसी है जिसमें गलत लोग भरे हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा आएगी, कांग्रेस के लिए केंद्र और सपा के लिए प्रदेश में सता पाना इतना आसान नहीं है।
सरकार महाकुंभ का आयोजन करा रही है, हर वर्ग के लोग सादगी से अपनी दुकानें लगा सकते हैं।
अलग-अलग शहरों में मंदिर तलाशने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये समाज है, इसमें कोई अगर मुकदमा करेगा तो हमसे पूछकर नहीं जाएगा। वहीं कोर्ट कोई आदेश करती है तो उसको लेकर सजग रहना सरकार का काम है।
इस दौरान मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी विधायक, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

3 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

12 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

16 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

16 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

16 hours ago