बरेली।पीलीभीत में एनकाउंटर में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों के शव को पंजाब लेकर जा रही एंबुलेंस का देर रात एक्सीडेंट हो गया। पजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम से हुए एनकाउंटर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादी मारे गए थे। एक्सीडेंट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि देर रात पीलीभीत से तीन आतंकियों के शव पंजाब जाते हुए रामपुर बाई पास पर एम्बुलेंस को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी अनुसार,पीलीभीत में पंजाब पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों के शव को लेकर पंजाब जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। इन शवों को पंजाब की मोबाइल फोरेंसिक वैन से ले जाया जा रहा है। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों आतंकियों के शवों को पंजाब पुलिस अपने गृह राज्य ले गई। टक्कर के बाद किसी दूसरे वाहन से शव और परिजनों को रवाना किया गया।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…