Advertisement

home

पुलिस लाइन में फर्जी हाजिरी का खुलासा, पांच सिपाही निलंबित


बरेली। पुलिस लाइन में सिपाहियों की फर्जी हाजिरी लगाने और अवैध तरीके से छुट्टियां लेने का पर्दाफाश हो गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के चार सिपाही समेत पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए है।
~पुलिस लाइन में 10 हजार देकर महीने भर तक फरार हो जाते थे पुलिस वाले~
जांच में पता चला कि थाना इज्जतनगर में नियुक्त सिपाही रजत बालियान ने ₹10 हजार देकर 2 अक्टूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक अवकाश पर रहने के बावजूद अपनी हाजिरी गणना कार्यालय में दर्ज कराई। इस दौरान वह मेरठ और मुजफ्फरनगर में मौजूद था। उसकी अनुपस्थिति को सही ठहराने के लिए गणना कार्यालय में नियुक्त सिपाही रचित कुमार, सतेन्द्र सिंह, अर्पित पंवार और पवन बंसल ने रिकॉर्ड में फर्जी जानकारी दर्ज की।
एसपी सिटी मानुष पारीक की जांच में यह गड़बड़ी सही पाए जाने पर एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की आगे की जांच ट्रैफिक एसपी अकमल खान को सौंपी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाने का संकेत देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोका जा सके।

Express views

Recent Posts

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

8 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

8 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

9 hours ago

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

1 day ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

1 day ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

1 day ago