Advertisement

home

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई।

बरेली। फतेहगंज पश्चिम कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 100 वी जयंती बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी मण्डल के हर बुथ पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।रहपुरा बुथ 371 पर मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उसके बाद डॉक्टर डीसी वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा कराए गए कार्य एवं संघर्ष के बारे में जानकारी दी। और कहा कि अटल जी के विचार और कर्तव्य निष्ठा को सदैव याद किया जाएगा।
उसके बाद सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर फतेहगंज पश्चिमी से रहपुरा, मीरापुर में बनी नई सड़क पर एक मार्च निकाला। इस दौरान विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि आज हम लोगों ने नई सड़क पर जो पैदल मार्च निकाला है। वह अटल बिहारी वाजपेई की याद में निकाला है।
आपको बता दे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 25 दिसम्बर 2000 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। जिससे गांवों के विकास के द्वार खुले हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो सका। इस मौके पर कार्यक्रम सयोंजक सौरभ पाठक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, केपी राना, कैलाश शर्मा, अमित साहू, संजीव शर्मा, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सचिन चौहान, सूरज राठौर, राजेश राजपूत जगतपाल, लालमन, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, करुणा शंकर तिवारी समेत कई अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर पैदल मार्च में भाग लिया।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago