Advertisement

home

एसओजी और पुलिस ने दबोचे हत्या-जानलेवा हमले के आरोपी ,सिपाही समेत तीन को लगी गोली


बरेली। एसओजी और शेरगढ़ पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में हत्या और जानलेवा हमले के मामले में वांटेड चल रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया है। दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। एसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज किये गये हैं। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारसूत और तीन बाइक बरामद हुईं हैं।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पनवड़िया में बुधवार सुबह तड़के पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी है। ये बदमाश सुनसान इलाके में बारदात को अंजाम देते थे। जो भी बाइक पर अकेला जाता हुआ मिल जाता था। उसकी हत्या कर बाइक गायब कर देते थे। इस तरह से इन बदमाशों ने तीन घटनाओं को कबूल किया है। मुठभेड़ के दौरान इनमें से जितेंद्र उर्फ लुक्का डॉन और रितिक को पैर में गोली लगी है। जबकि एक सिपाही विनीत चौधरी भी घायल हुआ है।
शीशगंढ के सियाठेरी निवासी जितेंद्र उर्फ लुक्का डॉन पुत्र नन्हुकी, शीशगढ़ के सियाठेरी निवासी देवेंद्र उर्फ देवा पुत्र रूपचन्द, बहेड़ी के मिर्जापुर निवासी रनवीर पुत्र निर्मल सिंह, शेरगढ़ के मधुकरपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र श्यामलाल, शीशगढ़ के गुलडिया निवासी रितिक पुत्र रोशन लाल, शीशगढ़ के सियाठेरी निवासी दीपक पुत्र रामजीत नाम के बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पहली घटना में इन बदमाशों ने 22 जुलाई सज्जाद नाम के एक व्यक्ति की हत्या करके उसकी बाइक को लूट लिया था। वहीं इन बदमाशों ने 20 नवंबर को अरविंद पर हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर बाइक लूट ली थी। इलाज के दौरान उसकी जान बच गई। वही 20 दिसंबर को शेरगढ़ में हुई घटना में इंटर कालेज के टीचर सूरज पाल को हल्द्वानी से लौटते समय हत्या करके बाइक लूट ली थी।
इस गैंग को पकड़ने वाली टीम में एसओजी इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा, शेरगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, सर्विलांस प्रभारी सतेन्द्र मोतला, एसओजी दरोगा नवीन कुमार, एसएसआई शेरगढ़ आदित्य गौरव श्रीवास्तव, दरोगा मुरारीलाल, दरोगा हिमांशु कैन, दरोगा अख्तर अली, हेड कांस्टेबल संजय, अवनेश कुमार, अनिल कुमार और कांस्टेबल दयालू कुमार, विनित चौधरी, सद्दाम, विक्रान्त मलिक समेत पूरी टीम को एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार के ईनाम की घोषणा की है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago