Advertisement

home

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

 

रिपोर्ट:नंदकिशोर बरेली
बरेली। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे या बड़ा दिन के नाम से जाना जाता है। क्रिसमस डे के अवसर पर बरेली के प्रमुख गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बरेली के मेथोडिस्ट बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल लाइन्स स्थित क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च को रंग विरंगी लाइटों, फूलों से सजाया गया।

वही क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजित की गई और यीशु मसीह के बारे में प्रवचन दिया गया। इसके साथ ही बिशप कॉनराड स्थित सेंट अल्फोंसेंस महागिरजाघर में कैरल्स, प्रार्थना सभा और प्रवचन किया गया। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस में सुबह दस बजे से ही चर्च में प्रार्थना के लिए भीड़ जुट गई, प्रार्थना के बाद लोगो ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी। इस मौके पर चर्च के पास्टर सुनील मैसी ने बताया क्रिसमस का त्योहार हमे प्यार का संदेश देता है मेल मिलाप और माफी का संदेश देता है। हम सब एक साथ रहे, देश मे शांति रहे ये इसकी प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर चर्च के बाहर मेला और झांकी सजाई गई।

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

7 hours ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

1 day ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

1 day ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

1 day ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

1 day ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

2 days ago