Advertisement

home

किसान की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या, चार पर मुकदमा

बरेली। जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों को देखकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों ने परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बंडिया खुर्द गांव 45 वर्षीय अहलकार सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनके परिवार के कुछ लोगों से जमीन को लेकर 10 साल से रंजिश चल रही है। जिसको लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। इसी विवाद के कारण बुधवार रात कालीचरण ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किसान पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के परिजनों ने कालीचरण समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
किसान के परिजनों ने बताया कि कटरी की जमीन के विवाद में मृतक अहलकार के कई मुकदमे चल रहे थे। जिसको लेकर उनकी रंजिश चल रही थी। कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की होती तो उनकी हत्या नहीं होती। उधर फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago