Advertisement

home

किन्नर और घुमंतू महिलाएं भिड़े,बीच सड़क पर उतारे कपड़े,पुलिस के भी छूटे पसीने


बरेली। घुमंतू महिलाओं द्वारा नेग यानी बधाई की मोटी रकम मांग लाने से किन्नर भड़क गए। उखड़े किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा। खुशी के मौके पर घुमंतू महिलाओं के नेग मांगने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस चौकी परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच घंटों तक नोक झोंक और बहसबाजी होती रही।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बताते हैं कि आक्रोशित किन्नरों ने यहां कपड़े उतारकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन आई। बीच सड़क पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किन्नरों को पुलिस मनाने में जुटी रही। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं।
घटनाक्रम कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया चौकी परिसर का है। यहां एआरटीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर घुमंतू समुदाय के लोग डेरा डाले हैं। पिछले दिनों एक कॉलोनी से घुमंतू समुदाय की महिलाएं नेग लेकर आई थीं। अब किन्नर इसी पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि खुशी के मौकों पर बधाई-नेग लेने का हक उनका है और वे महिलाएं नेग लेकर क्यों आईं। किन्नरों का पूरा समूह ये आपत्ति दर्ज कराने पहुंचा तो घुमंतू महिलाएं भी भिड़ गईं और दोनों पक्षों के बीच जुबानी तकरार होने लगी।
मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा तो यहां भी दोनों पक्षों के नोक झोंक होती रही। महिलाओं और किन्नरों के बीच नोक झोंक के बीच पुलिस भी पस्त पड़ गई। समझाने के बावजूद भी दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। बताते हैं कि किन्नरों इसके बाद यहां पकड़े उतारकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इससे भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ आम लोग भी दोनों पक्षों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन किन्नरों ने यहां कार्रवाई की मांग उठा दी। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुटी है। चूंकि किन्नरों ने बीच सड़क पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे रोड जाम हो गया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago