Advertisement

home

आईजी ने किया कैंट थाने का निरीक्षण, जनसुनवाई में दिए आवश्यक निर्देश


बरेली। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बरेली परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने शनिवार को थाना कैंट का आकस्मिक निरीक्षण किया और जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आए प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए आईजी ने थाना स्तर पर सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेने और विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
आईजी ने मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए स्थापित महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्पडेस्क के अभिलेखों को जांचते हुए निर्देश दिए कि आने वाली पीड़िताओं की शिकायतों को दर्ज कर उनकी समस्या के समाधान का विस्तृत विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए।
महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने और महिला कर्मियों को नियमित रूप से महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, थाने में लंबित महिला अपराध मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।
आईजी ने अपराध रजिस्टर की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं को शीघ्रता से निपटाने और सर्दी के मौसम में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के लिए थाना स्टाफ को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड व रेट्रो-रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।
स्वच्छता और तकनीकी निगरानी पर जोर
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के आदेश भी दिए।
आईजी ने थाने के कर्मचारियों को अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने पर बल देते हुए नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने के लिए प्रेरित किया।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago