Advertisement

home

शादी के 13 महीने बाद ही युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


बरेली। दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मायके वालों का मानना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके शव को कुंडे पर लटका दिया। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद असल मामला सामने आएगा।
थाना शाही क्षेत्र के गांव परछाई निवासी 22 वर्षीय सुमन की शादी 13 महीने पहले शाही कस्बा निवासी राजेश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। मायके वालों न उसके पति राजेश व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लड़की के भाई विजय ने बताया कि राजेश काम-धंधा नहीं करता था और शराब के नशे में सुमन के साथ आए दिन मारपीट करता था। साथ ही, उसने दो बार सुमन का गर्भपात भी जबरदस्ती करवाया था। अब शुक्रवार उसकी मौत हो गई, लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि यह हत्या है या मर्डर। पोस्टमार्टम के बाद ही असल वजह सामने आएगी।
मृतका के भाई विजय का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर सुमन को ताने देते थे। इनमें ससुर पुरन लाल, सास नन्हीं, ननद धर्मावती और देवर बबलू, शामिल थे। विजय का दावा है कि शुक्रवार देर रात ससुराल वालों ने मिलकर सुमन की हत्या की और शव को कुंडे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी और ससुरालजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मायके वालों का आरोप है कि घटना के बाद जब सुमन के मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, तो ससुरालजनों ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सुमन के परिवार ने पुलिस से जांच और ससुरालजनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

55 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago