Advertisement

home

हनी ट्रैप मामले में एक और महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने जाल मे फसाने वाले हनी ट्रैप गिरोह की ममता नाम की सदस्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, इस मामले में रविवार को एक और सदस्य रीना सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी जेल भेज दिया।

नवाबगंज के शाहपुर जिशु खराए निवासी सुभलेश कुमार पुत्र सोहनलाल ने तीन अप्रैल 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था कि बारादरी निवासी रीना सागर पत्नी वीरेंद्र सागर ने अपने साथियों जिसमे मधु उर्फ ममता दिवाकर, माधुरी ,सत्यवीर व तीन चार अज्ञात के द्वारा उसको मोबाइल से बात कर प्लान के मुताबिक बुलाकर उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर उससे पांच लाख रुपए की मांग की। उससे जबरदस्ती रुपए छीन लिए इस हनी ट्रैप गिरोह की ममता नाम की सदस्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ,बीती देर रात बारादरी पुलिस को सूचना मिली कि रीना सागर विपिन हॉस्पिटल के पास गुड्डू मार्केट के ऊपरी मंजिल पर है मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में जुट गई है।

बता दे पकड़ी गई रीना सागर और अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे वालो लोगो को वीडियो बनाकर उनसे रुपए ऐंठती थी इस गिरोह की मधु उर्फ ममता दिवाकर को पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले ही पकड़कर जेल भेजा है ,पुलिस का कहना है कि हनी ट्रैप गिरोह में जितने लोग भी शामिल है सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

55 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago