बरेली।एक युवक ने ट्विटर पर ट्वीट कर माजिद का पिछला हिस्सा अवैध बताया जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसडीएम ,सीओ,इंस्पेक्टर फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए ,अधिकारियों का कहना है कि ट्वीट पर एक युवक के द्वारा मस्जिद का पिछला हिस्सा अवैध बताया गया है जिसकी जांच की जा रही है ।
थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में बनी मस्जिद को गांव के ही एक युवक ने मस्जिद का पिछला हिस्सा अवैध बताकर ट्वीट कर दिया ,ट्वीट को देख अधिकारियों मे हड़कंप मच गया एसडीएम तृप्ति गुप्ता सीओ अंजनी कुमार तिवारी,इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मस्जिद के पिछले हिस्से की जांच की ,बड़ी संख्या में अधिकारियों को देख गांव में भीड़ जमा हो गई ।
गांव के रहने वाले इस्तखार खा ने बताया कि युवक द्वारा यह शिकायत की गई है कि मस्जिद तालाब पर बनी हुई है उसपर नया निर्माण हो रहा है यह बात गलत है ,मस्जिद लगभग सौ साल पहले की बनी हुई है ,मस्जिद में पीछे छज्जा करीब तीन चार फीट तालाब में बढ़ाया गया है ,गांव में दोनो समुदाय के लोगो में कोई विवाद नहीं है सब लोग प्यार से रहने वाले लोग है ,गांव के एक युवक ने मामले में ट्वीट कर दिया है जिससे आज कई अधिकारी मस्जिद की जांच करने के लिए आए ,मस्जिद में आसपास के चार पांच गांव के लोग नमाज पढ़ने के लिए आते है , यहां सब लोग मिल जुलकर रहते है ।
एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि एक युवक की शिकायत पर वो मस्जिद की जांच करने के लिए मौके पर गई थी ,राजस्व की टीम मौके पर जांच की मस्जिद का पिछला हिस्सा कुछ तालाब में बना हुआ है,जिसकी जांच की जा रही है , जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी ,उनके आदेश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…