Advertisement

home

साइबर ठगीः फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला से ठग 2.68 लाख


बरेली। शहर की एक महिला साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 2.68 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता ने इस मामले में साइबर क्राइम पोर्टल और कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कैंट थाना क्षेत्र की एमईएस कॉलोनी निवासी एवरीन ज्योति सिंहा ल्यूक के अनुसार, 16 दिसंबर 2024 की शाम करीब 5 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को फेडेक्स कूरियर सेवा का प्रतिनिधि बताया और दावा किया कि उनके नाम से मुंबई से सिंगापुर एक अवैध पार्सल भेजा गया है। कॉलर के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और यात्रा विवरण जैसी उनकी व्यक्तिगत जानकारी थी।
इसके बाद, कॉलर ने कहा कि उनकी पहचान का दुरुपयोग किया गया है और उन्हें साइबर अपराध विभाग से जोड़ा गया। इसके बाद एक स्काइप वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। फर्जी अधिकारी ने उन्हें जाब के नाम पर ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ में रखने की धमकी दी और भारतीय रिजर्व बैंक के सत्यापन के बहाने तीन बड़े लेनदेन करवाए। महिला ने 45,000, 1,98,888 और 25,000 की राशि तीन अलग-अलग लेनदेन में ट्रांसफर कर दी।
उन्हें बाद में एहसास हुआ कि यह धोखाधड़ी है। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, अब उन्होंने थाना कैंट पुलिस से भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर ठगों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और इस प्रकार के मामलों में सतर्क रहें।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

57 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago