Advertisement

home

2 लड़कियों को कार में खींचने की कोशिश, VIDEO वायरल


बरेली। बदायूं रोड से स्कूटी से घर जा रहीं दो युवतियों को शोहदों ने कार में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने गांधी उद्यान के पास से एक शोहदे को पकड़ लिया। बाद में युवतियों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा था, उसका चालान कर दिया।
बारादरी इंस्पेक्टर के अनुसार रविवार को एक कॉलोनी की दो युवतियां बदायूं रोड स्थित एक पार्टी में गई थीं। लौटते समय बदायूं रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास मढ़ीनाथ निवासी कार सवार शिवम ने दोनों को रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। लड़कियों ने विरोध करते हुए डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। इसी दौरान शिवम वहां से भागने लगा। दोनों लड़कियों ने शिवम का पीछा किया तब तक तीन थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने शिवम को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस शिवम को थाना ले आई। इसके बाद लड़कियों ने शिवम से माफीनामा लिखवाकर कार्रवाई से मना कर दिया। बारादरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि लड़कियों के मना करने पर छेड़खानी के आरोप में कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

41 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago