Advertisement

home

पुलिस अलर्टः हुड़दंग पर जेल भेजने की है तैयारी

बरेली। न्यू ईयर के जश्न को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सोमवार रात से ही सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार रात में पुलिस ने होटल और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। अब मंगलवार को न्यू ईयर की पूरी रात पुलिस सड़कों पर रहकर हुड़दंगियों से निपटेगी।

नये साल पर सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार रात पुलिस ने जिले भर में होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। कई जगहों पर पुलिस ने गश्त की। रात में ब्लैक फिल्म वाली कार भी सीज की गई। मंगलवार को न्यू ईयर पर हुड़दंग रोकने के लिए 72 प्वाइंट बनाकर जिले भर में चेकिंग कराई जाएगी। इसमें 25 प्वाइंट शहर और बाकी देहात में बनाए गए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मंगलवार को शाम छह बजे से ही थानों का पूरा फोर्स रात भर सड़कों पर होगा। शराब पीकर बाइक दौड़ाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करके कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान को भी बैरियर लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

न्यू ईयर पर शाम छह बजे से सभी थानों का पूरा पुलिस फोर्स सड़कों पर रहकर चेकिंग और निगरानी करेगा। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस भी जिले में 72 प्वाइंट बनाकर चेकिंग करेगी।
अनुराग आर्य, एसएसपी

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

41 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago