Advertisement

home

भाजपा महानगर के छह मंडल अध्यक्ष हुए घोषित। 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात बरेली महानगर के छह मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किए गए हैं बरेली के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि पिछले दिनों पारदर्शी तरीके से बरेली के सभी 9 मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न किया गया था। चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश में सभी मंडल के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तीन नाम प्रस्तावित कर लखनऊ भेजे गए थे इसमें से ही मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया है। और उन्होंने बताया कि साई नाथ से बृजेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष और श्रीमती पूनम गौतम जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुई है। बांके बिहारी से मोहित अरोड़ा मंडल अध्यक्ष और विक्रम शर्मा जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। हरमिलाप राजीव कश्यप मंडल अध्यक्ष और दिनेश गिरी जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। सीबीगंज से अजय मौर्या और ज्ञान प्रकाश लोधी जिला प्रतिनिधि बने हैं। टीबरी नाथ से श्रीमती शिखा मल्होत्रा मंडल अध्यक्ष और विशाल वर्मा जिला प्रतिनिधि और पूर्वी से जयदीप वाल्मीकि मंडल अध्यक्ष और राम बहादुर मौर्य जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बरेली महानगर में 6 मंडल अध्यक्ष बनाएं जाने पर सभी मंडल अध्यक्षों को मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, वन मंत्री विधायक अरुण कुमार सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री सोमपाल शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, चक्रवीर सिंह चौहान, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, जगत सिंह उर्फ सनी, वरिष्ठ व्यापारी हिमांशु अग्रवाल, राम गुप्ता, व्यापारी सचिन चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता, संजीव शर्मा, हरीश गंगवार, अबोध सिंह आदि ने बधाई दी।

मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर बरेली महानगर निम्न मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। हमने सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रचार प्रसार करने की बात कही। और बताया कि जल्द ही फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़ शेरगढ़ मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago