Advertisement

home

अवैध निर्माण कर बनाई गई मस्जिद को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विचार विमर्श के बाद खुद ही तोड़ना किया शुरू

बरेली। अवैध निर्माण कर बनाई गई मस्जिद को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विचार विमर्श के बाद खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है ।अधिकारियों की माने तो मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा पड़ोस के ही सरकारी तालाब के हिस्से पर कब्जा कर बनाया गया था । शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच की । जिस पर प्रशासन ने मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को नोटिस जारी किया । नोटिस जारी होने के बाद अब मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने खुद ही मस्जिद का अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

मस्जिद के अवैध निर्माण का यह मामला थाना मीरगंज इलाके के तिलमास गांव का है। जहां मस्जिद के किनारे ही एक बड़ा सरकारी तालाब है। जिसे पंचायत द्वारा पट्टे पर दिया जाता है । पिछले कुछ सालों से पट्टा मुस्लिम समुदाय लोगों के ही नाम हो रहा है । वहीं तालाब के किनारे एक मस्जिद भी बनी हुई है । तालाब मुस्लिम समुदाय के हक में है इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद का निर्माण धीरे-धीरे तालाब के भी एक बड़े हिस्से पर कर लिया। जो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा था ।जिसकी शिकायत कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई,तो जिलाधिकारी के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई । जिसमें मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा तालाब के अंदर की जमीन पर बना पाया गया । फौरन ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को मजबूत कर मस्जिद के इंतजामियां कमेटी को 24 घंटे का समय देते हुए नोटिस जारी किया। जिस पर अमल करते हुए मस्जिद के इंतजामिया कमेटी ने अधिकारियों से बातचीत के बाद खुद ही मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है। जिसका एक बड़ा हिस्सा अब तक तोड़ा जा चुका है । अधिकारियों की माने तो बेहद ही शांति से इंतजामिया कमेटी ने अपनी गलती स्वीकार की और मस्जिद के अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago