Advertisement

home

नए साल में पुलिस का पहला गुडवर्क ,मुठभेड़ में गो तस्कर को गोली मारकर किया गिरफ्तार


बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने साल का पहला गुडवर्क किया। पुलिस ने रात करीब 12 बजे हुई मुठभेड़ में गोतस्करी के आरोपी राजू कुरैशी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, इसे पुलिस के टोटके से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि पुलिस नए साल की शुरुआत में लूट, हत्या, डकैती सहित अन्य आपराधिक वारदात के मुकदमे दर्ज करने से परहेज करती है। वह पहला मुकदमा अपनी ओर से ही दर्ज करती है। ज्यादातर ये गुडवर्क से ही जुड़े होते हैं।
हाफिजगंज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी राजू कुरैशी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ गोकशी के सात मुकदमे पहले से चल रहे हैं। अन्य धाराओं के मिलाकर उस पर करीब 12 मुकदमे हैं। हाल ही में उसने हाफिजगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की दो घटनाएं की हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago