बरेली। बिहारीपुर क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने के लिए मंदिर की दीवार पर 786 और उर्दू में अल्लाह लिख दिया। जब क्षेत्र के लोगों ने देखा तो हंगामा कर दिया। लोगों की भीड़ लगने पर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए पहले तो दीवार पर लिखा हुआ 786 व अल्लाह मिटवाया उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर ढाल पर मठिया शांति मां दुर्गा मंदिर स्थित है। मंदिर की दीवार पर दो से तीन दिन पहले माहौल खराब करने के लिए किसी ने 786, और उर्दू में अल्लाह लिख दिया। जब वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने दीवार पर यह 786 व अल्लाह लिखा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने घटना को लेकर काफी नाराजगी जताई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दीवार पर लिखे हुए 786 व अल्लाह शब्द पर पेंट करा दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला दो से तीन दिन पुराना है। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…