Advertisement

home

हाइवे किनारे बाइक ने बाइक को मारी टक्कर महिला की मौत, बेटा और पति गंभीर


बरेली। महेशपुरा रेलवे फाटक पर एक फाटक खुलने के इंतजार में बाइक पर खड़े दंपति को पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका डेढ़ साल का बेटा और पति गंभीर रुप से घायल हो गये। दूसरे बाइक सवार युवक की भी हालत गंभीर है। तीनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुभाषनगर क्षेत्र के करेली करगैना के रहने वाले 40 वर्षीय अब्दुल रज्जाक अपनी 35 वर्षीय पत्नी बरीसन और डेढ़ साल के बेटे के साथ बुधवार को ससुर की 20वें की फातिहा में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय महेशपुरा रेलवे फाटक खुलने का इंतेजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का रामगंगा पर केएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिस बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी उसकी हालत भी गंभीर है, उसका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। अब्दुल रज्जक के परिजनों ने बताया कि दूसरी बाइक सवार युवक आईसीयू में भर्ती है। बचने की कम उम्मीद है। वहीं सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि किसी की तरफ से भी तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

11 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago