बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि महाकुंभ मेले में धर्मांतरण कार्यक्रम कराने की खबरें सामने आ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश-प्रदेश में तनाव फैल सकता है।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने कहा कि महाकुंभ मेले में अगर धर्मांतरण होगा तो देश-प्रदेश में माहौल खराब हो सकता है। मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस संबंध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मांग की है कि इस तरह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
पत्र में मौलाना ने लिखा है कि सूत्रों से पता चला है कि महाकुंभ मेले में कई सौ मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है। अब ऐसे में कुंभ मेले में मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाता है तो वो धर्मांतरण कानून के दायरे में आएगा। इससे देश व प्रदेशभर में तनाव फैलने की संभावना है। इसलिए धर्मांतरण कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला एक धार्मिक कार्यक्रम है। वो अच्छे और अमन शांति के साथ संपन्न हो। यहां से जो पैगाम जाए वो समाज को जोड़ने वाला हो, न की समाज को तोड़ने वाला।
मौलाना ने कहा कि अगर सैकड़ों मुसलमानों को धर्मांतरण कराया गया तो कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले मुस्लिम संगठनों और ईसाई मिशनरी को काफी फायदा पहुंचेगा। उनको कहने का भरपूर मौका मिल जाएगा। इसलिए कुंभ मेले में धर्मांतरण कार्यक्रम पर फौरी तौर पर रोक लगाई जाए ताकि देश में जो संस्थाएं या व्यक्ति धर्मांतरण का खामोशी से कार्य करते हैं उनके हौसले पस्त हों।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…