Advertisement

home

जिलाधिकारी और एसएसपी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

  • जिलाधिकारी और एसएसपी ने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जमीन और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं रहीं प्रमुख

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार कोषमीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, पुलिस, चकबंदी और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने शिकायतों के समाधान में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।ग्राम रम्पुरा जाटान की निवासी ज्ञानवती ने अपनी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार मीरगंज को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्राम परौरा निवासी दयाराम ने पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को तत्काल जांच कर समाधान करने का आदेश दिया।जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिक शिकायत वाले गांवों का भ्रमण कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा कार्यक्रम के दौरान तीन पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय कार्ड प्रदान किए गए।

डीएम ने दिखाए सख्त तेवर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago