Advertisement

home

अज्ञात बदमाशों ने की अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या

बरेली।  थाना क्योंलड़िया क्षेत्र के ग्राम पनवडिया प्रतीकपुर निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीकांत दिनकर एलएलबी कंप्लीट करने के बाद नवाबगंज में एक अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस कर रहे थे। बीती शाम अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

मृतक के जीजा सुनील कुमार ने बताया शुक्रवार की शाम को बटलर प्लाजा से लैपटॉप सही करा कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहा था इस दौरान गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले ही घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से लक्ष्मीकांत दिनकर पर हमला कर गला रेतकर गम्भीर हालत में बदमाश छोड़कर चले गए। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू की तब पता चला कि वह गांव के बाहर लगभग एक किलोमीटर दूरी पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा है मौके पर पहुंचे परिजनों उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने किसी से भी रंजीश होने से इनकार किया है। परिजनों ने बताया की लक्ष्मीकांत दिनकर की एलएलबी कंप्लीट हो गई थी वह नवाबगंज तहसील में करीब 6 माह से प्रैक्टिस कर रहा था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

29 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago