Advertisement

home

नगर निगम बरेली के टेंडर पर विवाद,शासनादेश की अनदेखी और गीली लकड़ी की सप्लाई ने खड़े किए सवाल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।नगर निगम बरेली ने दिसंबर 2024 में अलाव के लिए लकड़ी की सप्लाई हेतु चार अलग-अलग जोन में टेंडर जारी किए। प्रत्येक जोन का टेंडर 10 लाख रुपये का था। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार के 26 नवंबर 2024 को जारी आदेश का उल्लंघन मानी जा रही है, जिसमें सप्लाई टेंडर GEM पोर्टल के माध्यम से जारी करने का प्रावधान है।

चार जोन में बंटवारा: पारदर्शिता पर सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में ऐसी सप्लाई के लिए एक ही टेंडर जारी किया जाता है। लेकिन नगर निगम ने इसे चार भागों में विभाजित कर दिया। आरोप है कि यह कदम अनुभवहीन या चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया।

गीली लकड़ी की सप्लाई से जनता परेशान

टेंडर प्रक्रिया पर विवाद के साथ-साथ गीली लकड़ी की आपूर्ति का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अलाव में गीली लकड़ी जलाने में परेशानी हो रही है, जिससे ठंड में जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का विरोध

शहर के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस टेंडर को निरस्त करने और GEM पोर्टल के माध्यम से नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। उनका कहना है कि शासनादेश का पालन न करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नगर निगम की इस प्रक्रिया ने प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनहित में उठाई गई इन मांगों के बाद अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

पीपल की लड़की जलने पर राहगीरों को आक्रोश

राहगीरों बताया है। पीपल की लकड़ी भी अलाव वाले डाल कर चले जाते हैं जिसमें हिंदू धर्म में लकड़ी को नहीं जलाई जाती है इस पर राहगीरों ने आक्रोस जताया और वही इस मामले की नगर निगम में आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

कड़ाके की ठंड से लकड़ी गीली होने पर सुने राहगीरों का दर्द 

15दिन से लकड़ी खरीदकर जलाकर जल रहे हैं और देर रात बात नगर निगम की ट्रॉली गीली लकड़ी डालने आती है हमें कोई लाभ नहीं मिलता।
रिक्शा चालक विक्रमसिंह जंक्शन

लकड़ी गली आती है जलती तक नहीं है पन्नी जलाकर लकड़ी को जलाओ फिर भी नहीं जलता ऐसे अलाव से कोई फायदा नहीं है।मजदूर मोहम्मद इरशाद पुराना रोडवेज 

हरे पत्तों वाली लकड़ी निगम की ट्रॉली डालकर चली जाती है जो कि ना ही जलती है और दुआ करती है जिसने बैठना दुश्वार हो जाता है ई रिक्शा चालक वाहिद

अलाव की शिकायत आने पर जांच कराई थी गीली लकड़ी मिलने पर ठेकेदार पर अर्थ दंड व फार्म ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी

          –नगरआयुक्त संजीव मौर्य

 

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

13 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

13 hours ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

13 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

15 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago