Advertisement

home

तीन दिन रहेगी कड़ाके की सर्दी


बरेली। रविवार सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर बाद तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इसकी वजह से दिन का तापमान 24 घंटे में 2.5 डिग्री बढ़ गया, हालांकि रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन आज कोहरा और शीत लहर ने सारे जिले को कंपा दिया। अगले तीन दिन सुबह कोहरे और फिर मौसम खुलने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार 8-10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार आज शीत दिवस रहेगा। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं मंगलवार से लेकर गुरुवार तक कोहरे के साथ दिन की शुरुआत होगी जबकि दिन में मौसम साफ हो जाएगा।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

7 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago