Advertisement

home

समलैंगिक संबंधों के चलते की थी हत्या, 6 महीने में खुलासा करने पर पुलिस को 5 हजार का इनाम

बरेली। थाना किला पुलिस ने 6 महीने पहले हुई अनस नाम के युवक की हत्या करके उसके शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया गया था । रविवार को किला पुलिस ने खुलासा करते हुए अनस के मित्र हामिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या समलैंगिक संबंधों के चलते हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
थाना किला क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला स्वालेनगर नवदिया रेलवे लाईन खम्भा नं0 1313/7 के पास दिनांक 1 जून 2024 को मृतक अनस की हत्या कर शव को रेलवे लाईन के किनारे डालने के सम्बन्ध में मृतक अनस की माता शबनम पत्नी स्वर्गीय सज्जन शाह की प्राप्त तहरीर पर दिनांक 3 जून 2024 को थाना किला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना किला पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये घटना में संलिप्त अभियुक्त हामिद अहमद पुत्र अकिल अहमद निवासी न्यू कटघर हाल निवासी किला छावनी थाना किला को मुखबिर की सूचना पर स्वालेनगर चौराहा थाना किला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी को अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस टीम में जितेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक ,उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार , उप निरीक्षक रविराज पावडिया , कांस्टेबल विनीत कुमार , चालक भगत कुमार मौजूद थे।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

29 mins ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

11 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

15 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

15 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

15 hours ago