Advertisement

home

शहर में पार्किंग निर्माण को लेकर हिन्दू महासभा ने दिया धरना


विनय सक्सेना@express views
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा शहर में पार्किंग स्थल को लेकर बार बार उच्च अधिकारियों एवं आला नेताओं को ज्ञापन देने एवं ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने के संबंध में संगठन ने अपना विरोध जताते हुए मंगलवार को जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में गैस चौराहे पर रमा गार्डन के सामने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।


पार्किंग स्थल का निर्माण न होने के चलते संबंधित अधिकारियों का विरोध करते हुए मंगलवार को हिन्दू महासभा ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में रमा गार्डन के सामने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी को हिन्दू महासभा ने जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि शहर के बाजार में लंबे समय से पार्किंग को लेकर लगातार अधिकारियों, सांसद, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देने के बाबजूद अभी तक किसी प्रकार की पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए शहर के बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए परेशान होना पड़ता है संगठन ने मांग की है कि इस समस्या के समाधान के लिए दो स्थानों पर शहर के बीचों बीच स्थित मीना बाजार एवं गैस चौराहे से ठेका चौकी जाने वाली सड़क पर बिजली घर के पास की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए या किसी अन्य स्थल का चयन करके उसे पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए जो कि जिले के व्यापारियों एवं जनता के हित के लिए बहुत आवश्यक है पार्किंग स्थल के बनने से बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा तथा शहर के अंदर घंटों जाम की स्थिति पर भी अंकुश लगेगा।
वहीं इसके साथ ही साथ मांग पत्र में ई रिक्शा का रूट निर्धारण किए जाने की मांग की गई है क्योंकि कहीं न कहीं शहर में लगने वाले जाम की मुख्य वजह ई रिक्शा ही हैं वर्तमान में बड़ी संख्या में नाबालिग ई रिक्शा चला रहे हैं इनके कारण कई हादसे भी होते रहते हैं ई रिक्शा चालक अपनी मर्जी के अनुसार जहां तहां रोककर सवारी भरने और उतारने लगते हैं इन पर प्रशाशन का कोई भी अंकुश नहीं है इसलिए इन पर भी कठोर कदम उठाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ये सभी मुद्दे और परेशानियां आम जनता की हैं ना कि संगठन की निजी। उपरोक्त सभी मुद्दों को लेकर संगठन पहले भी जिले के उच्च अधिकारियों एवं आला नेताओं को भी ज्ञापन दे चुका है जिसके बाबजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने के चलते संगठन को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा यदि अभी भी 15 दिन के भीतर इन मुद्दों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई अखिल भारत हिन्दू महासभा छतरी चौराहे पर चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी पूर्णतः जिम्मेदारी शासन जिला प्रशासन की होगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, शलभ गंगवार, प्रेम सागर शर्मा, मनोज वर्मा, जितेंद्र मौर्य, महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, सुमन कश्यप, अमन संजोग, सुनील अवस्थी, प्रीतम वर्मा, अनिल कुमार, सनी कश्यप, प्रमोद कश्यप, अरुण, नरसिंह, अमित, सुभाष, प्रकाश अग्निहोत्री, अर्जुन ठाकुर, सर्वेश कश्यप, रामसिंह, शिवम राठौर, श्रद्धा अग्रवाल, पूजा, मंजू, गुड्डी, पार्वती, बैजन्ती, बेला, तनव, विकास मिश्रा, विनोद मिश्रा, दीपक, हरिओम, श्रीकृष्ण, पवन, आदित्य, आरती, सपना, दीपक, आशुतोष, नरेंद्र, जगरानी, आकाश, विशाल, सचिन, अभिषेक, अरुण, लवी, राजेंद्र, अजय, प्रवीन, हिमांशु, हिरदेश, पवन शर्मा, संजय आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

इंसानियत शर्मसार: चलते वाहन से फेंका नवजात का शव, अवैध क्लीनिकों के मकड़जाल पर उठे सवाल

विमलेश कुमार@express views बीसलपुर (पीलीभीत): क्षेत्र में भ्रूण हत्या और नवजात शिशुओं को ठिकाने लगाने…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ मे चार गौ तस्कर गिरफ्तार, दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल, एक पुलिस कर्मी भी घायल

गौ तस्करो के पास से तमंचा कारतूस और गौ वध करने के उपकरण बरामद बरेली।…

1 day ago

भ्रष्टाचार :बरखेड़ा के खिरकिया में मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

पीलीभीत/बरखेड़ा। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद अंतर्गत बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिरकिया में विकास…

1 day ago

गौशाला में आठ गाय मरने से मचा बबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव मूसेपुर जयसिंह वृहद गौशाला में पिछले दो दिनों में आठ गाय मरने…

2 days ago

पीलीभीत: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल, उपकेंद्र पर लोगो ने काटा हंगामा

रिपोर्ट: विनय सक्सेना/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। जनपद के विद्युत उपकेंद्र पर उस समय भारी हंगामा खड़ा…

3 days ago

पीलीभीत: पुलिस की बड़ी कार्रवाई,25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत पुलिस ने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर लुटेरों…

3 days ago