Advertisement

home

DM पहुंचे गौशाला, CDO को दिए निर्देश

  • पीडी डीआरडीए एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जाँच करवाकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज प्रातः विकास खण्ड मझगवां के ग्राम भोजपुर मढ़ी में स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गौवंशों को ठंड से बचाव हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
▶️निरीक्षण के दौरान पाया कि गौ आश्रय स्थल पर पर्याप्त शीतकालीन व्यवस्थाएं ना होने, अत्यधिक गंदगी पाए जाने, हरा चारा ना उपलब्ध होने एवं रजिस्टर में अंकित व मौके पर उपलब्ध पशुओं की संख्या में भिन्नता होने आदि पर अत्यधिक नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं अन्य उत्तरदायी अधिकारियों व कर्मचारियों की विधिवत जाँच पीडी डीआरडीए एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से करवाकर दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।
▶️आश्रय स्थल पर हरे चारे की उपलब्धता, साफ-सफाई व पर्याप्त शीतकालीन आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराए जाने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

2 days ago